Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: ठाकुर रामलाल बोले, पैसे लेने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: ठाकुर रामलाल बोले, पैसे लेने वालों पर नहीं हो रही कार्रवाई

शिमला|
हिमाचल कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकुर रामलाल ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक मामले में बड़ी मछलियों को बचाने के आरोप लगाए है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में ठाकुर रामलाल ने कहा कि अब तक केवल पैसे देने वाले छात्रों को ही पकड़ा गया है। पैसे लेने वालों और पुलिस अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

उन्होंने कहा कि जिस प्रिंटिंग प्रेस में पेपर की छपाई की गई है‌। जहां से पेपर लीक हुआ है, उनसे भी अब तक पूछताछ नहीं की गई क्योंकि प्रिंटिंग प्रेस वाला प्रभावशाली आदमी है। इसलिए पुलिस उनके नजदीक नहीं जा रही।

उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि पेपर लीक की वजह से जो बच्चे अब ओवर-एज हो रहे हैं, उनके लिए सरकार क्या सोचेगी करेगी? उन्होंने पेपर लीक मामले में संलिप्त पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पेपर लीक मामले में कुछ नेताओं के भी शामिल होने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  Sukhu Government One Year: सीएम सुक्खू बोले- 1 साल में व्यवस्था परिवर्तन, 4 साल में हिमाचल को बनाएंगे आत्मनिर्भर

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now