Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पूर्व सीएम वीरभद्र के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी, दून के पूर्व विधायक ने कही यह बात

वीरभद्र सिंह

प्रजासत्ता|
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बद्दी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की है। सबसे बड़ी बात यह है यह युवक कांग्रेस पार्टी से संबंधित राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखता है। इस कारण पार्टी में ही बवाल खड़ा हो गया है। युवक ने अपने फेसबुक अकाऊंट से एक के बाद एक पोस्ट की है लेकिन एक पोस्ट में तो पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है।

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बाबा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी परवाणु को शिकायत कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उक्त युवक द्वारा पहले की गईं 2-3 पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम तो नहीं लिखा था लेकिन एक पोस्ट में उन्होंने नाम के साथ गाली ही लिख दी। इस कारण वीरभद्र सिंह समर्थक भी आहत हैं। बाबा हरदीप ने कहा कि युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है ताे कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। 6 बार रहे मुख्यमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की शब्दावली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा ने बताया कि इंटक प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शिकायत मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।

वहीं मामले को लेकर दून के पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट लिख कर कहा है कि “बीती रात सुशील कुंडलस की फेसबुक आईडी से कुछ शरारती तत्वों द्वारा हमारे वरीष्ठ सम्माननीय नेता राजा वीरभद्र सिंह जी के लिए जो आपत्तिजनक शब्द लिखे गए है मैं इस बात से बहुत शर्मिंदा हूं । यह कार्य मेरे और वीरभद्र सिंह जी के परिवार के बीच दूरियां बढ़ाने के मकसद से किया गया है। आज सुबह मैंने स्वयं सुशील कुंडलस की फेसबुक आईडी चैक की जिस पर यह पोस्ट नहीँ थी। जबकि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि एक दुःखद बात है। मैं इसकी अपने तौर पर तहकीकात कर रहा हूं। मुझे लगता है कि उसकी आईडी को किसी ने हैक किया है।”

बता दें कि मामले को लेकर वीरभद्र सिंह के समर्थक काफी आहत है और मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now