Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी का फर्जी वीडियो विवाद, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ दी एसपी शिमला को शिकायत

राहुल गांधी का फर्जी वीडियो विवाद, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ दी एसपी शिमला को शिकायत

शिमला|
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का फर्जी वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस विरोध कर रही है। अखिल भारती य कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसपी शिमला से मिला। पार्टी ने उन्हें ज्ञापन सौंपा व राहुल गांधी का फर्जी वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने वा ले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

इससे पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि भा जपा कांग्रेस पार्टी के नेताओं की छवि खराब करने की मंशा से चरित्र हनन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घिनौना चेहरा निरंतर सामने आ रहा है। उन्होंने पूर्व सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर व अन्य भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के केरल के वायनाड में दिए बयान को उदयपुर की घटना से जोड़ने की निंदा की है।

राठौर ने कहा कि इस तरह के झूठे वीडियो दिखाकर भाजपा देश में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा करने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है। भाई को भाई, हिंदु को मुस्लिम से लड़ाकर माहौल खराब किया जा रहा है ताकि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक माहौल बिगाड़कर राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक न्यूज चैनल भी एडिटेड वीडियो चलाकर राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश करता है। हालांकि कानूनी कार्रवाई की बात करते ही न्यूज चैनल माफी मांग लेता है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयान का एडिटेड विडियो बनाने व प्रसारित करने वाले भाजपा नेताओं पर अब तक कार्रवाई नहीं करना दर्शाता है कि BJP ऐसे असामाजिक तत्व को बढ़ावा दे रही है। राठौर ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में ग्रामीणों ने जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह भाजपा का सदस्य रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर आतंकियों को जी कहकर संबोधित करने का आरोप लगाया है।

सेब की सामग्री कर दी मंहगी होने से बागवान चिंतित
कुलदीप सिंह राठौर ने राज्य सरकार से सेबों की पैकिंग सामग्री को सस्ती दरों पर बागवानों को उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में कीटना शकों दवाइयों तथा खादों के मूल्यों में भारी भरकम इजाफा हुआ है, और कृषि एवं बागवानी के उपकरण खरीद पर मिलने वाली उपदा न रा शि भी खत्म कर दी गई है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गते की पेटियों व अन्य मटेरियल की कीमतों में वृद्धि कर बागवा नों का शोषण कर रही है इस बार पेटियों के दाम 30- 40 रुपये बढ़ गए हैं। उन्हों ने आरोप लगा या कि गतवर्ष ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर आज तक राज्य सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया । उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव बागवानों के साथ धोखा किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now