Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजधानी शिमला में अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Published on: 18 June 2023
अफीम की खेती

शिमला ब्यूरो|
राजधानी शिमला में पुलिस ने अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांनकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गांव कुन्नी, डाकघर कुफरी में भूप राम नाम के व्यक्ति ने अफीम की खेती करता है। उसने अपने खेत में अफीम के पौधे उगाए हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की विशेष जांच टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी की अध्यक्षता में दबिश दी और अफीम के 3720 पौधों बरामद किये। पुलिस को आरोपित के घर से पुलिस को 539 ग्राम भूकी भी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर खेत में अफीम के पौधे भी उखाड़े।

पुलिस ने आरोपित भूप राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके नौकर देवेंद्रा पुत्र धन बहादुर गांव बागलुक ओडा नेपाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी भी पूछताछ कर रही है कि पिछले कितने सालों से यह खेती कर रहा था और इसके साथ कौन कौन अन्य लोग शामिल हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now