Prajasatta Side Scroll Menu

रक्षाबंधन पर महिलाओं को इन बसों में ही मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

HP Bus Fare Hike: हिमाचल में न्यूनतम बस किराया अब 10 रुपये, अधिसूचना जारी..! न्यूनतम बस किराया एचआरटीसी की बस सेवा Himachal News

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिए निगम पहले से अधिक बसें चलाएगा। रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा निगम की केवल साधारण बसों में उपलब्ध रहेगी। लग्जरी, डीलक्स, नान स्टाप बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। केवल साधारण बसों में ही मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी|

निगम प्रबंधन ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को जरूरत के अनुसार बसें चलाने का निर्देश दिया है ताकि बहनों को भाई के घर जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुफ्त यात्रा सुविधा सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त नहीं रहेगी। महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बस में यात्रा कर सकेंगी। निगम रविवार को 1600 बसें चलाता है, लेकिन इस रविवार को रक्षाबंधन के कारण 2000 बसें चलेगा। सामान्य दिनों में 2200 बसें सेवा देती हैं

इसे भी पढ़ें:  जयराम सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव खारिज

एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल का कहना है इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निगम ने निश्शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। कोरोना महामारी व सार्वजनिक अवकाश के चलते रविवार को यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए कम बसें चलाई जाती हैं। लेकिन, इस बार रविवार को रक्षाबंधन है, इस लिए 2000 से अधिक बसें चलेंगी।

,

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को छह फीसदी डीए की अधिसूचना जारी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now