Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News : हिमाचल में रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो-नायब तहसीलदार को दोबारा नौकरी

Himachal News

प्रजासत्ता |
Himachal News :
हिमाचल सरकार राजस्व संबंधी कामों को तेजी देने के लिए रिटायर पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदार को दोबारा काम दे रही है। इस बारे में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। हिमाचल में रिटायर हो चुके नायब तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो को अब दोबारा नौकरी पर रखा जाएगा।

बता दें कि राजस्व विभाग की तरफ से यह मामला लाया गया सरकार सामने लाया गया, कि राजस्व विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए कुछ समय अवधि के लिए रिटायर पटवारी कानूनगो और नायब तहसीलदार की सेवाएं ली जाए। इससे पहले वर्तमान कर्मचारियों को ही रिलेक्सेशन देकर प्रमोशन देने का प्रस्ताव था, जिस पर वित्त विभाग की आपत्ति के बाद फैसला नहीं हो पाया था।

इसे भी पढ़ें:  HP Budget 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों पर मेहरबान हुई सुक्खू सरकार, सैलरी में भारी बढ़ोतरी
हिमाचल में रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो-नायब तहसीलदार को दोबारा नौकरी
हिमाचल में रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो-नायब तहसीलदार को दोबारा नौकरी

दरअसल, सरकार का दावा है कि राजस्व विभाग में काफी मामले पैंडिंग है और विभाग के पास मैन पावर नही है। ऐसे में रिटायर्ड लोगों को दोबारा रखा जा रहा है। सरकार की तरफ से दोबारा नौकरी पर काम करवाने के एवज में नायब तहसीलदार को 35 हजार वेतन, कानूनगो को 30 हजार और पटवारी को 25 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। सरकार फिलहाल, इन्हें तीन महीने के लिए नौकरी पर रखेगी। फिर जरूरत के हिसाब से इनका कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा।

Chintpurni Ropeway : व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया चिंतपूर्णी में रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध

Himachal News: सीएम सुक्खू ने शराबी पर्यटकों की कर दी मौज! कहा-नशे में धुत पर्यटकों को जेल नहीं होटल पहुंचाएगी पुलिस

हाईकोर्ट के निर्देश पर DGP कुंडू को बदलना सरकार की मजबूरी बना, अब इन्हें दी जा सकती है नए DGP की जिम्मेदारी

Aaj Ki Khabren Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now