Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सांसद रामस्‍वरूप शर्मा की मौत की सीबीआई या रिटायर्ड जज से करवाई जाए जांच:- संजय दत्त

सांसद रामस्‍वरूप शर्मा की मौत की सीबीआई या रिटायर्ड जज से करवाई जाए जांच:- संजय दत्त

मंडी|
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस मामलों के सहप्रभारी संजय दत्त ने जोगेंद्रनगर में पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा के परिवार से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। उन्होंने राम स्वरूप के पुत्रों शांति स्वरूप, आनंद स्वरूप और क्रांति स्वरूप से फोन पर संवेदनाएं व्यक्त की।

संजय दत्त ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनकी मृत्यु के कारणों को छुपाने का प्रयास कर रही है, जबकि उनके परिवार एवं मंडी की जनता को उनकी मृत्यु के असली कारण जानने का हक है।

इसे भी पढ़ें:  Drug Alert: देश में 62 दवाओं के सैंपल फेल, सबसे ज्यादा हिमाचल में बनीं 

पूर्व में मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि यदि परिवार मांग करेगा तो इस पर सीबीआइ जांच करवाई जाएगी, परंतु अब सरकार ऐसा करने से गुरेज कर रही है। संजय दत्त ने मौत के कारणों को जानने के लिए सीबीआइ या रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच करवाने की मांग की है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now