Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सरकारी अधिसूचना में बदल दिए मंत्रियों के विभाग,, सरकार की हुई किरकिरी… साज़िश या क्लेरिकल मिस्टेक…?

सरकारी अधिसूचना में बदला दिए मंत्रियों के विभाग

प्रजासत्ता।
गुरुवार को हिमाचल दिवस जिला स्तरीय समारोह को लेकर जारी एक सरकारी अधिसूचना के बाद प्रदेश में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गरमा गया, कि एकाएक मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए है। हालांकि इस अधिसूचना में क्लेरिकल मिस्टेक हुई है। लेकिन अफसरशाही की लापरवाही के कारण अधिसूचना में गलत जानकारी प्रसारित होने से सरकार की खूब किरकिरी हो रही है ।

बता दें कि अधिसूचना में 2 मंत्रियों के महकमे ही बदल दिए गए । अधिसूचना के मुताबिक गोविंद सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दर्शाया गया, जबकि डॉक्टर राजीव सैजल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बना दिया गया ।

दरअसल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस समारोह का अलग-अलग जिलों में आयोजन किया जाना है । जिला स्तर पर इस समारोह की अध्यक्षता हर साल की तरह कैबिनेट मंत्री करते हैं। इस आयोजन को लेकर मुख्य सचिव की तरफ से गुरुवार शाम एक अधिसूचना जारी की गई ।

गौर हो कि गोविंद सिंह शिक्षा और डॉक्टर राजीव सहज़ल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं । मुख्य सचिव के स्तर पर जारी हुए आदेशों में इस स्तर पर त्रुटि हैरत में डालने वाली है और साथ ही कई सवाल भी खड़े करती है। आखिर क्या जानबूझ कर किसी साज़िश के तहत इस तरह की गलती की गई,, यह भीं जांच का विषय है ।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now