Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सावन का पहला सोमवार, शिवमय हुई देवभूमि, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

सावन का पहला सोमवार, शिवमय हुई देवभूमि, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

प्रजासत्ता|
आज यानि 19 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है| इस मौके पर प्रदेश के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है| हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है| श्रद्धालुओं ने शिव भगवान की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। बता दें कि सावन भगवान शंकर का महीना माना जाता है। श्रावण मास में पूजा-अर्चना से शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। शिवभक्तों द्वारा बिल्बपत्र, भांग, धतूरा, दूध व गंगाजल से बोले बाबा का अभिषेक किया।

शिव भक्तों के लिए सावन के महीने का विशेष महत्व होता है खासतौर से सोमवार के दिन का| अगर सावन के हर सोमवार को विधि पूर्वक भगवान शिव की पूजा की जाती है तो तमाम समस्याओं से मुक्ति पाया जा सकता है| प्रदेश के अधिकतर शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बीच में तेज बारिश भी हुई। बारिश कम होने पर फिर से श्रद्धालुओं का शिवालय में आना शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Budget Session 2024: 14 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का Budget Session, सीएम सुक्खू 17 फरवरी को पेश करेंगे बजट

बता दें कि हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में भी सावन मास के महत्व का जिक्र मिलता है। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सोमवार के व्रत का फल शीघ्र मिलता है। सावन मास में भगवान शंकर की पूजा से विवाह आदि में आ रही अड़चनें दूर होने की मान्यता है। अगर आप भी इस साल सावन में भगवान शिव को पूजा-अर्चना कर प्रसन्न करना चाहते हैं

इसे भी पढ़ें:  प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी हिमाचल सरकार

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now