Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सेना डीएनए सैंपल की जांच के बाद ही परिवार को सौंपेगी शहीद विवेक की पार्थिव देह

अधूरी रह गई लांस नायक विवेक कुमार की बेटे का पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना

कांगड़ा|
तमिलनाडू में कन्‍नूर के पास भारतीय वायुसेना का हेलीकाप्टर दुर्घनाग्रस्त होने से हिमाचल प्रदेश जयसिंहपुर के बलिदानी विवेक कुमार की पार्थिव देह घर पहुंचने के लिए अभी इंतजार करना होगा। बलिदानी का पार्थिव देह जयसिंहपुर लाने से पहले उसके माता पीता का डीएनए सैंपल लिया जाएगा।

डीएनए सैंपल जांच को दिल्ली भेजा जाएगा। इसके बाद ही दिल्ली से पार्थिव देह को जयसिंहपुर लाया जा सकेगा। स्वजनों के डीएनए के लिए गांव अप्पर ठेहड़ू कोसरी गांव में नाहन से मेडिकल टीम पहुंची है। टीम ने जांच के लिए डीएनए सैंपल लिया है, जिसे दिल्ली भेजा जाएगा। उसके बाद पार्थिव देह को दिल्ली से जयसिंहपुर लाया जाएगा।

बता दें कि तमिलनाडू में कन्‍नूर के पास भारतीय वायुसेना का हेलीकाप्टर दुर्घनाग्रस्त होने से देश के पहले चीफ आफ डिफेंस (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में हिमाचल के वीर सुपूत विवेक कुमार भी शहीद हो गए।हे‍लीकाप्‍टर क्रैश के बाद न केवल अप्पर ठेहडू कोसरी गांव बल्कि पूरा जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा व हिमाचल प्रदेश इस वक्त शोक में है। देश ने जहां एक जांबाज जनरल खो दिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now