Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सेना में बंद भर्तियां खोले केंद्र सरकार : ब्रिगेडियर काहलों

IMG 20220523 203704

कसौली।
ऑल इंडिया डिफेंस ब्रदरहुड पंजाब चैप्टर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (रि.) कुलदीप सिंह काहलों ने कसौली में प्रेस के साथ बातचीत में कहा कि कोरोना काल के कारण पिछले दो वर्षों से सेना में बंद पड़ी भर्तियों को सरकार जल्द खाेलें। वर्तमान में सेना में जवानों की जरूरत है, क्योंकि हर सालों हजारों जवान सेवानिवृत हो रहे हैं। इसलिए सेना की भर्ती जल्द से जल्द शुरू की जाए। यह बात कही।

इस मौके पर उनके साथ महिला विंग की उपाध्यक्ष कमलजीत कौर गिल भी साथ रही। वह इन दिनों पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के राज्यों का दौरा कर रहे हैं, क्योंकि इन तीनों राज्यों से सबसे ज्यादा जवान सेना में भर्ती होते हैं। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती न होने के कारण युवा मानिसक रूप से तनावग्रस्त हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  यादें: जब माल ढुलाई वाले हेलीकाप्टर में पांगी-किलाड़ पहुंचे थे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ के अनुसार वर्तमान में एक लाख जवान व नौ हजार के करीब ऑफिसर की कमीं है। इसलिए हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि भर्तियां खोलें और जिनकी उम्र पूरी हो रही है उनको रिलेक्सेशन देकर प्रक्रिया पूरी की जाए। वहीं महिला विंग की उपाध्यक्ष कमलजीत कौर गिल ने कहा कि जितनी भी लड़कियों ने भर्तियों के लिए तैयारियां की हुई है, उसको देखते हुए भर्तियां खोली जाए, ताकि उनको मेहनत का फल मिल सके।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now