Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सीबीएसई पैटर्न पर हिमाचल में प्रमोट होंगे 10वीं के छात्र, निर्देश जारी

सीबीएसई पैटर्न पर हिमाचल में प्रमोट होंगे 10वीं के छात्र, निर्देश जारी

प्रजासत्ता|
राज्य के सरकारी स्कूलों में 10वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर राज्य सरकार यह निर्णय ले लिया है| जिसके लिए शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लेने के लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

शुक्रवार को शिक्षा सचिव की ओर से जारी लिखित निर्देशों में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए सुझाए गए मापदंडों के दृष्टिगत परीक्षार्थियों के 11वीं कक्षा में प्रमोट करने की प्रक्रिया को अधिसूचित करेगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बीते दिनों इसको लेकर फैसला लिया गया है।

अब सरकार की ओर से लिखित निर्देश जारी होने पर स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की तर्ज पर सभी स्कूलों से प्री बोर्ड परीक्षाओं और फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंकों का डाटा एकत्र करेगा। सीबीएसई की ओर से फाइनल फार्मूला तय होते ही स्कूल शिक्षा बोर्ड भी परिणाम जारी करेगा।  निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सचिव राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान को जारी पत्र में शिक्षा सचिव की ओर से कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर आने वाले दिनों में फैसला लिया जाएगा। अगला निर्णय लेने तक यह परीक्षाएं स्थगित रखी जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को 31 मई तक बंद रखने के लिखित निर्देश भी जारी हो गए हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now