Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सीएम सुक्खू ने ईडी और सीबीआई को बताया राजनीतिक हथियार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल के दिनों में ईडी और सीबीआई जांच को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तगड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई अब राजनीतिक हथियार हैं, प्रशासनिक इकाइयां नहीं। इन एजेंसियों का काम अब चुनाव वाले राज्यों में छापेमारी कर प्रचार करना है। सीएम सुखविंदर सुक्खू ने रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद कहा, सीमावर्ती क्षेत्र जो चीन के साथ हैं, उनकी सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। हमें अपनी सीमा पर भी ध्यान देना होगा। हमने यह भी अनुरोध किया है कि रेलवे लाइन का निर्माण किया जाना चाहिए, जो रक्षा सामरिक दृष्टिकोण से आवश्यक है। सीएम सुक्खू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की देश भक्ति पर उठाये जा रहे सवाल पर भी तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, पिछले 9 साल से राहुल गांधी पर सवाल ही उठाए जा रहे हैं। जिसकी दादी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया हो, जिसके पिता जी ने देश के लिए बलिदान दिया हो. उनसे बड़ा कोई देशभक्त हो सकता है? उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों से ये सवाल पूछना चाहिए।

दिल्ली।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल के दिनों में ईडी और सीबीआई जांच को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तगड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई अब राजनीतिक हथियार हैं, प्रशासनिक इकाइयां नहीं। इन एजेंसियों का काम अब चुनाव वाले राज्यों में छापेमारी कर प्रचार करना है।https://twitter.com/ANI/status/1633036418996895744?t=Oik5i6Dgu02lDQZFT292dQ&s=08


सीएम सुखविंदर सुक्खू ने रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद कहा, सीमावर्ती क्षेत्र जो चीन के साथ हैं, उनकी सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। हमें अपनी सीमा पर भी ध्यान देना होगा। हमने यह भी अनुरोध किया है कि रेलवे लाइन का निर्माण किया जाना चाहिए, जो रक्षा सामरिक दृष्टिकोण से आवश्यक है।
सीएम सुक्खू ने ईडी और सीबीआई को बताया राजनीतिक हथियार

Kullu Dussehra 2026 Celebration


सीएम सुक्खू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की देश भक्ति पर उठाये जा रहे सवाल पर भी तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, पिछले 9 साल से राहुल गांधी पर सवाल ही उठाए जा रहे हैं। जिसकी दादी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया हो, जिसके पिता जी ने देश के लिए बलिदान दिया हो। उनसे बड़ा कोई देशभक्त हो सकता है? उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों से ये सवाल पूछना चाहिए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now