Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, प्रदेश के स्‍कूलों में तैनात हजारों टीजीटी शीघ्र बनेेंगे लेक्चरर

Published on: 9 November 2021
हिमाचल के स्‍कूलों में तैनात हजारों टीजीटी शीघ्र बनेेंगे लेक्चरर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के स्‍कूलों में तैनात हजारों टीजीटी शीघ्र लेक्चरर बनेेंगे| इस सम्बंध में शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए है|बता दें कि शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को स्कूल काडर न्यू लेक्चरर के पद पर पदोन्नति देने के लिए विकल्प मांगे हैं। इसके लिए निदेशक की ओर से सभी उपनिदेशक और स्कूल प्रभारियों को पत्र भेजा है।

पत्र में यह साफ है कि स्कूलों में सेवारत टीजीटी शीघ्र ही लेक्चरर के पद पर पदोन्नत होंगे, जो शिक्षक विकल्प देंगे उन्हें लेक्चरर और जो इसे नहीं लेते हैं, उन्हें मुख्य अध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाती है। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को पत्र भेज दिए हैं। जल्द ही इनसे जानकारी मांगी है। सूची आने के बाद इनकी वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति दी जानी है। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण यह प्रकिया रुकी रही थी। लेकिन अब इसको हरी झंडी मिल गई है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now