Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला MC चुनाव: कांग्रेस ने जीत का क्रम जारी रखने का नारा दिया, प्रत्याशी बनाने में न होगा भाई-भतीजावाद

शिमला MC चुनाव: कांग्रेस ने जीत का क्रम जारी रखने का नारा दिया, प्रत्याशी बनाने में न होगा भाई-भतीजावाद

चंडीगढ़|
नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को रणनीति बनाई। कांग्रेस ने नगर निगम शिमला चुनाव में भी जीत का सिलसिला जारी रखने का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं को एक-जुट होकर चुनाव में जुटने के निर्देश दिए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि 4 उप चुनाव में जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह टूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत मे प्रदेश विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए MC चुनाव के रिजल्ट विधानसभा चुनावों की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। राजीव शुक्ला ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी के उन ऊर्जावान, कर्मठ पार्टी नेताओं को उतारा जाना चाहिए जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हो। प्रत्याशी का चयन उसकी पूरी योग्यता और बगैर किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई-भतीजावाद न हो।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के सभी कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू, शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से होगा शुरू

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है। लोगों में पार्टी का सदस्य बनने में भारी उत्साह देखा जा रहा। उन्होंने कहा कि जिस भी ब्लॉक व जिले में सदस्यता फॉर्म मांगे जा रहें उन्हें उनकी मांग के अनुसार दिए जा रहे। उन्होंने दावा किया की प्रदेश में सदस्यता अभियान तय सीमा 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में भगवान परशुराम संस्कृति भवन का किया शिलान्यास

राठौर ने कहा कि चूंकि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है,इसके लिए भी अभी से रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद से वह लोगों को रिझाने में लग गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी खजाना खाली पड़ा है। कर्मचारियों को वेतन ऋण लेकर दिया जा रहा और अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट पड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  गुडिया मामला: असल अपराधियों को सजा मिलने पर ही धुलेगा प्रदेश के माथे पर लगा कलंक : शांता

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में चार उपचुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नहीं लेना होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में यही उत्साह बरकरार रखने के लिये संगठित और एकजुट होकर चलना होगा। बैठक में शिमला के विधायक और शहर के नेता भी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now