Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmaur Bus Accident: सिरमौर जिला के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Sirmaur Bus Accident: सिरमौर जिला के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Sirmaur Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के दु:खद खबर आ रही है, जहाँ एक निजी बस जीत कोच अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई, इस हादसे में कई लोग घायल, हादसे के बाद राहगीरों और बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

जानकारी के अनुसार कुपवी-हरिपुरधार-शिमला रूट की निजी बस जीत कोच अचानक शुक्रवार दोपहर बाद हरिपुरधार के समीप 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी मौके के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिंदल बोले- भाजपा की झोली में 10 में 9 विधानसभा सीटें डालने का खामियाजा भुगत रही मंडी की जनता

जानकारी मिली है कि सड़क पर पाला जमा होने की वजह से चालक संतुलन खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां रेस्क्यू कार्य जारी है। वहीं, एसपी सिरमौर भी घटनास्थल की ओर नाहन से रवाना हो गए हैं।

Aaj Ki Khabrenhimachal bus accidentHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now