Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन जिला से सम्बंध रखने वाले कर्नल अश्वनी कुमार का लेह में हृदयाघात से अकस्मात निधन

Published on: 20 April 2021
Col Ashwani Kumar, Commanding Officer of 5 JAT,

प्रजासत्ता|
जम्मू-कश्मीर के लेह-में देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हिमाचल प्रदेश के दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बाडिया पंचायत के जाबल गाँव से सम्बंध रखने वाले कर्नल अश्वनी कुमार भारद्वाज का हृदयाघात से अकस्मात निधन हो गया है|

कर्नल अश्वनी कुमार भारद्वाज स्वर्गीय कर्नल हेमराज के इकलौते पुत्र, पट्टा बाडिया पंचायत के साथ लगते एक छोटे गांव के निवासी थे| वर्त्तमान में इनका परिवार चंडीगढ़ के अमरावती में रह रहा था|

कर्नल अश्वनी कुमार के एक सम्बंधी वरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को चंडीगढ़ अमरावती में राजकीय सम्मान के साथ अश्वनी कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया| उन्होंने बताया कि कर्नल अश्वनी कुमार वर्ष 2003 में सीडीएस परीक्षा पास की जिसके उपरान्त सेना में उनका चयन हुआ था| वर्तमान में वह 5 JAT रेजीमेंट में लेह में अपनी सेवाएं दे रहे थे| अश्वनी कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now