Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुजानपुर का भव्य विकास युग पुरुष वीरभद्र सिंह की देन : राणा

सुजानपुर का भव्य विकास युग पुरुष वीरभद्र सिंह की देन : राणा

सुजानपुर|
हिमाचल की राजनीति के युग पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व उनके समर्थकों ने सुजानपुर सिविल अस्पताल में मरीजों व बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों को फल बांटकर जयंती समारोह मनाया।

राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा सुजानपुर में करवाए गए विकास कार्यों की सूची अंतहीन है। विकसित हो रहे सुजानपुर का जो भव्य स्वरूप अब आज देखने को मिल रहा है वह राजा वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच व सुजानपुर की जनता के प्रति आपार स्नेह का प्रमाण बनी है।

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान के साथ विंहगम मिनी सचिवालय की ईमारत हो या सब्जी मंडी या फिर डिग्री कॉलेज की भव्य बिल्डिंग, सिविल अस्पताल का दर्जा, आईटीआई के भवन हों यह सब सुजानपुर को वीरभद्र सिंह के द्वारा दिए गए समर्थन व स्नेह का प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें:  HP High Court: हिमाचल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 20 साल बाद मिला उसका हक, सरकार पर 50,000 का जुर्माना

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों ने सुजानुपर की सूरत को बदला है। इस विकास में जब तक सुजानपुर का अस्तित्व है तब तक विकास पुरुष वीरभद्र सिंह की छवि प्रतिबिम्बित होती रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मणिकर्ण में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में झड़प, चार लोग घायल
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now