Prajasatta Side Scroll Menu

स्वास्थ्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वाकआउट,सीएम जयराम बोले-भगवान सद्बुद्धि दे

स्वास्थ्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वाकआउट,सीएम जयराम बोले-भगवान सद्बुद्धि दे

शिमला|
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को सदन में स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से जमकर हंगामा किया। इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। 

वाकआउट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी घोर निंदा की और कहा कि राजनीतिक मकसद से वाकआउट किया गया है भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे। विपक्ष के पास अब कोई साथ देने वाला नहीं रहा है और यह हाल है कि अब हर बात पर वॉकआउट करने का प्रयास किया जा रहा है जो निंदनीय है।

कोरोना जैसी महामारी में इस तरह की राजनीति करना उचित नहीं है। वैक्सीनेशन में हिमाचल देश में अव्वल है कोरोना से लड़ने के लिए जो सुविधाएं और साधन उपलब्ध है उनका पूरा इस्तेमाल जीवन बचाने के लिए किया गया है। जिस कांग्रेस की देश और प्रदेश में 50 सालों तक सरकार रही है उन्होंने केवल 50 वेंटिलेटर ही थे। इनमें से भी बहुत से कम नहों करते थे। अब प्रदेश में 800 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किया जाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान- हर घर तिरंगा

हर देश में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं था जिसे बिस्तर या ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हुई है हिमाचल में तीसरी जेब से निपटने के लिए हर उचित व्यवस्था की गई है बिस्तर की व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के पास सुझाव कोई नहीं है लेकिन बेवजह का कोई न कोई ऐसा मुद्दा ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जिससे पर राजनीतिक हित साधे जा सके।

इसे भी पढ़ें:  Bhunda Maha Yagya 2025: 70 वर्षीय सूरत राम ने घास की रस्सी के सहारे नौंवी बार पार की मौत की घाटी.!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now