Prajasatta Side Scroll Menu

उतराखंड की तरह हिमाचल में भी हो सीएम प्रत्याशी के हारने की जांच…. धूमल

उतराखंड की तरह हिमाचल में भी हो सीएम प्रत्याशी के हारने की जांच.... धूमल

प्रजासत्ता|
उतराखंड में सीएम प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी की हार की जांच पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह उतराखंड में सीएम प्रत्याशी के हार की जांच हो सकती है, तो हिमाचल भी हो सकती है। दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से चुनाव हार गए। वह सीएम का चेहरा थे। हालांकि, बाद में उन्हें ही भाजपा ने सीएम बनाया है।

वहीँ हिमाचल में 2017 में धूमल भाजपा के चेहरा थे। यहां भाजपा तो चुनाव जीत गई लेकिन उनका मुख्यमंत्री का चेहरा प्रेम कुमार धूमल को हार मिली थी। बाद में उनके स्थान पर जयराम ठाकुर को सीएम बनाया गया था। लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री से इस बारे में सवाल पुछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर तो मांग नहीं कि लेकिन गोल-मोल बात करते हुए पार्टी हाईकमान पर जांच का फैसला छोड़ दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी को अगर लगता है कि जाँच होनी चैये तो होनी चाहिए। अगर उतराखंड में जाँच हो सकती है तो हिमाचल में भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  राजीव शुक्ला बोले- चुनाव की तैयारियां पूरी, हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से होंगे विजयी

अगर वहां पर हार के कारण पता लग सकते हैं तो यहाँ भी पता लग सकते हैं। हालाँकि यह सभी निर्णय पार्टी हाई कमान पर निर्भर है, कार्यकर्त्ता इस पर कुछ नहीं कर सकता। हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर धूमल ने कहा कि केंद्रीय हाईकमान ने जब जो काम कहा किया। संसदीय चुनाव लड़ने को कहा, उपचुनाव लड़ने को कहा…सब लड़े। यह विषय़ केंद्र का है। मैं केवल कार्यकर्ता हूं। जो दायित्व दिया वो निभाया है। अब जो काम मेरे करने का होगा, वह मैं करूंगा और जो केंद्र का होगा, वो केंद्र करेगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now