साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

VIP नंबर की फर्जी बोली लगाने वाले बोलीदाताओं पर होगी FIR

मामला दर्ज shimla news Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला।
हिमाचल में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए फर्जी बोली लगाने वाले तीनों बोलीदाताओं के खिलाफ अब एफआईआर होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवहन विभाग को आदेश दिए हैं कि करोड़ों रुपए की फर्जी बोली लगाने वाले तीनों बोलीदाताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ही साफ हो गया था कि करोड़ों रुपए की बोली लगाने वाले सभी लोग सरकारी तंत्र के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं परिवहन विभाग के फैंसी पोर्टल पर वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 की नीलामी में लगी फर्जी बोलियों के बाद परिवहन विभाग पोर्टल सस्पैंड कर दिया है। आगामी आदेशों तक कोई भी फैंसी पोर्टल पर वीआईपी नंबर नहीं खरीद सकता है। परिवहन विभाग ने एनआईसी को पोर्टल में सुधार करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: प्रदेश में गुणात्मक बागवानी उपकरण उपलब्ध करवाने को लेकर सुक्खू सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

उपमुख्यमंत्री के आदेशों के बाद अब परिवहन विभाग संबंधित एसडीएम को आदेश जारी करेगा। परिवहन विभाग के ऑर्डर मिलने के बाद एसडीएम कोटखाई की ओर से इस मामले एफआईआर की जाएगी। आरएलए कोटखाई में एचपी 99 की सीरीज दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now