Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

हिमाचल विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगाने के केस में पहली गिरफ्तारी, एक शख्स फरार

हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगे खालिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

प्रजासत्ता|
हिमाचल विधानसभा के मुख्य द्वार और चहारदीवारी पर खालिस्तानी झंडे लगाने और नारे लिखने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, एक शख्स के फरार होने की जानकारी मिली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पंजाब से एक गिरफ्तारी की है।

इस मामले की जांच करने के लिए गठित की गई विशेष जांच टीम ने पंजाब में छापे मारे थे। जहां रोपड़ जिले के मोरिंडा से हरबीर सिंह नाम का एक युवक गिरफ्तार हुआ है। वहीं, पुलिस परमजीत सिंह नाम के दूसरे युवक को पकड़ने के लिए चमकौर साहिब में उसके घर पहुंची, लेकिन वो फरार होने में सफल रहा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर अखबारों के शीर्षक पर बवाल..! विपक्ष का बड़ा आरोप

बता दें कि 8 मई की सुबह हिमाचल प्रदेश के विधानसभा परिसर से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें देखा जा सकता था कि बिल्डिंग के मेन गेट पर जहां खालिस्तानी झंडे बंधे हुए थे, वहीं, बाहर की ओर से दीवारों पर नारे लिखे हुए थे। इस घटना से हड़कंप मच गया था। झंडों को हटाकर दीवारों पर तुरंत पुताई कराई गई थी। वहीं, प्रारंभिक जांच के बाद मामले में तुरंत एसआईटी की जांच बिठाने की घोषणा की गई थी।

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment