Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

AIIMS INI CET 2023: एम्स आईएनआई सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन होगी एग्जाम

AIIMS INI CET 2023

AIIMS INI CET 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एम्स आईएनआई सीईटी 2023 ( AIIMS INI CET 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च को शुरू हुई थी और 25 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उम्मीदवार जो राष्ट्रीय महत्व संयुक्त प्रवेश परीक्षा संस्थान के लिए आवेदन करना चाहते हैं। जुलाई 2023 सेशन के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एम्स परीक्षा की आधिकारिक साइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस दिन है परीक्षा

आधितकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक AIIMS INICET 2023 परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को किया जाएगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट की नोटिफिकेशन 13 मई को जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड को 1 मई 2023 को अपलोड किया जाएगा।

क्यों होता है इस परीक्षा का आयोजन

INI-CET का आयोजन PG (MD/MS/M.Ch (6 वर्ष) DM (6 वर्ष)/MDS) में एंट्रेंस के लिए किया जाता है। इसका आयोजन एम्स, नई दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, नागपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बीबीनगर में बठिंडा, जिपमर पुडुचेरी, निम्हान्स बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और राष्ट्रीय महत्व के अन्य संस्थान में किया जाता है। परीक्षा के लिए आवेदन करन के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

AIIMS INI CET 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

AIIMS INI CET July 2023: ऐसे करें आवेदन

  • एम्स परीक्षा की आधिकारिक साइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें या खुद को रजिस्टर्ड करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आधिकारिक सूचना यहाँ

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now