Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए 23 फरवरी को वाॅक-ईन-इन्टरव्यू

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

सोलन|
समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 पद तथा आगंनबाडी सहायिकाओं के 04 रिक्त पदों को भरने के लिए वाॅक-ईन-इन्टरव्यू 23 फरवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी के विभागीय प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सैक्टर-1 तथा आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटटानाली के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र परोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।

इसी प्रकार आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकसाल के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र निचला गुम्मा, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगुडी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चन्होल, आंगनबाड़ी वृत्त गोयला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाडिया के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र पंजली तथा आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायणी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र जखरोडा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  SSC CHSL 2022 4,500 पदों पर भर्ती आवेदन करने का आखिरी मौका आज

उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 22 फरवरी, 2023 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2023 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हांे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए परंतु पांचवी पास महिला पर यदि अन्य शर्ते पूरी करती हो तो विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  LIC AAO Prelims Call Letter 2023: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, यहां चेक करें जरूरी डिटेल्स

उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, विधवा, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे उच्च स्तर के अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लानी होंगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नज़दीक के आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-264037 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now