Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CRPF rकॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, 70,000 मिलेगी सैलरी

CRPF Recruitment

CRPF recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आज, 27 मार्च को कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों की मेगा भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आवेदन प्रक्रिया आज, 27 मार्च से शुरू हुए है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

वैकेंसी डिटेल्स

उम्मीदवारों का चयन 1 जुलाई से 13 जुलाई 2023 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट के जरिए किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 जून को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार 25 जून तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती अभियान कुल 9,212 रिक्तियों को भरेगा, जिनमें से 9,105 पुरुष और 107 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों में पुरुष आवेदकों के लिए, परीक्षा शुल्क 100 है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों, सभी श्रेणियों में महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को छूट दी गई है।

CRPF recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • फिर अप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, पीएसटी और पीईटी, ट्रेड टेस्ट, डीवी और मेडिकल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती परीक्षा 1 जुलाई से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना डाउनलोड करें और प्रत्येक बिंदु को ध्यान से देखें। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 पर अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर देख सकते हैं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now