Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में JRF पोस्ट में निकली भर्तियां, जानें किस आधार पर होगा सिलेक्शन

Drdo Recruitment

DRDO CABS JRF Recruitment 2023: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन,(DRDO) सेंटर फॉर एयर बोर्न सिस्टम, DRDO-CABS ने JRF पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह DRDO-CABS भर्ती अभियान संगठन में 18 पदों को भरेगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 21 दिन तक है।

DRDO CABS Vacancy Details 

  • एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग : 01 पद
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग : 10 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग : 07 पद

आवेदन करने का Direct Link

DRDO Recruitment 2023 की आधिकारिक नोटिफिकेशन

जानें योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने प्रथम श्रेणी में वैध गेट स्कोर के साथ बीई/बीटेक किया है या स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर उपरोक्त विषयों में प्रथम श्रेणी में एमई/एमटेक किया है, वे आवेदन कर सकते हैं। 2021 के GATE स्कोर और 2022 के GATE स्कोर वाले उम्मीदवार स्वीकार्य हैं। आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया उनके वैध गेट स्कोर और डिग्री / स्नातकोत्तर डिग्री में प्राप्त अंकों पर आधारित है। सभी शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची डीआरडीओ पर अपलोड की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

नीचे दिए गए प्रारूप में विधिवत भरा हुआ आवेदन ईमेल आईडी jrf.rectt@cabs.gov.in पर भेजा जाना चाहिए। आवेदन पत्र डीआरडीओ की वेबसाइट (drdo.gov.in) के व्हॉट्स न्यू सेक्शन से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now