Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Image 94

LIC AAO Prelims Call Letter 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एलआईसी एएओ (LIC AAO) प्रीलिम्स कॉल लेटर 2023 जारी किया है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा 17 से 20 फरवरी, 2023 के बीच होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 300 पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों में 112 पद अनारक्षित हैं। 50 पद एससी, 27 एसटी, 27 EWS और 84 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक है

इसे भी पढ़ें:  HPPSC Recruitment 2024: नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, इन पदों के लिए निकली भर्ती

LIC AAO Prelims Call Letter 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, “AAO (जनरलिस्ट) -2023 की भर्ती” पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इन शहरों में होगी परीक्षा

  • एग्जाम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ, बिहार के भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और पटना और दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद समेत देश के कई शहरों में होगा।
  • परीक्षा 1 घंटे की होगी। 70 अंक के 100 प्रश्न होंगे। तार्किक क्षमता से 35 अंक के 35 प्रश्न, संख्यात्मक अभियोग्यता से 35 अंक के 35 प्रश्न व व्याकरण, शब्दावली, अंग्रेजी भाषा, बौद्धिक कौशल से 30 अंक के 30 प्रश्न होंगे। ध्यान रहे कि अंग्रेजी भाषा की परीक्षा केवल योग्यता प्रकृति की होगी और अंग्रेजी भाषा के अंकों को रैंकिंग के लिए नहीं जोड़ा जाएगा।
  • प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को 18 मार्च को आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • चयनित अभ्यर्थियों को 53600-2645(14)-90630-2865(4)-102090 के वेतनमान में 53600 रुपये प्रति माह का मूल वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें:  NAVODAYA VIDYALAYA VACANCY 2025: 10वीं पास बेरोजगारों को नौकरी का सुनहरा अवसर, नवोदय विद्यालय में 54008 पदों पर भर्ती
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now