Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

EPFO Interest Rate: 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, जल्द मिलेगी गुड न्यूज

EPFO New Update, EPFO Interest Rate Hike

EPFO Interest Rate: नौकरी-पेशा (PF Account Holders) से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है। ईपीएफओ ने कर्मचारियों की भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दी है। सोमवार से चल रही दो दिवसीय सीबीटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। उम्मीद की जा रही थी कि बैठक के में कर्मचारियों को और भी खुशखबरी मिल सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

खबरों के मुताबिक, EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टीज (CBT) की दो दिन चली बैठक के बाद पीएफ की ब्‍याज दरों में 0.05 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया गया। सीबीटी के फैसले के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफओ में जमा राशि पर ब्याज पांच करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर दिया जाएगा।

और पढ़िए –

और पढ़िए –

आपको बता दें कि पिछले वित्‍तवर्ष में इसकी ब्‍याज दर 8.10 फीसदी थी, जो 1977-78 के बाद 40 साल में सबसे कम थी। जो अब बढ़कर 8.15 फीसदी हो गई है। इससे पहले पीएफ की ब्‍याज दर सबसे कम 1977-78 में 8 फीसदी रही थी। सीबीटी ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर का फैसला मार्च 2021 में किया था। आपको बता दें कि पिछले साल ईपीएफओ की अच्छी कमाई हुई थी। इसलिए इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी। अब EPFO के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को 8.15 फीसदी का ब्‍याज मिलेगा।

और पढ़िए –

The post appeared first on .

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now