Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एसबीआई CBO के पद के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर किए जारी

SBI CBO 2022

SBI CBO 2022 interview call letter: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल आधारित अधिकारी (CBO) के पद के लिए इंटरव्यू कॉल पत्र जारी किया है। उम्मीदवार इंटरव्यू कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि के रूप में रजिस्ट्रेशन संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुए है, वे अपना इंटरव्यू पत्र आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से 17 फरवरी, 2023 तक डाउनलोड कर सकते हैं। SBI CBO परिणाम 30 जनवरी को घोषित किया गया था।

वैकेंसी डिटेल्स

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1422 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 नियमित रिक्तियां हैं और 22 बैकलॉग रिक्तियां हैं। मुख्य परीक्षा पास करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना है। न्यूनतम योग्यता अंक बैंक की ओर से तय किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  AP Police SI Answer Key 2023: आंध्र प्रदेश पुलिस एसआई प्रीलिम्स की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SBI CBO 2022 interview call letter Direct Link

SBI CBO 2022 interview call letter: ऐसे करें डाउनलोड

  • SBI के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर, सीबीओ पोस्ट लिंक के तहत “डाउनलोड इंटरव्यू कॉल लेटर” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इंटरव्यू कॉल लेटर देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

एसबीआई सीबीओ उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इंटरव्यू में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now