Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

होली से पहले केंद्रीय कर्मचारी की बल्ले-बल्ले, इस तारीख को होगा बड़ा ऐलान

Cash New 10

7th Pay Commission: फरवरी का महीना बीतने वाला है और देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को अगले महीने यानी मार्च 2023 का बेस्ब्री से इंतजार है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए मार्च का महीना बहुत कुछ लाने वाला है। मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होनी है। यानी कोरोना के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की इस साल की होली खास वाली है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के एक साथ कई सौगात मिल सकती है। केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस साल  तीन-तीन तोहफे मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसमें कमर्चारियों के डीए में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाया डीए का भुगतान शामिल है। इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है।

कैबिनेट की 1 मार्च 2023 को अहम बैठक

मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली है। इस बैठक में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा तो 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इसके साथ जनवरी और फरवरी महीने के एरियर का पैसा भी एकसाथ साथ खाते में आ सकता।

डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार

इस बीच श्रम मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2022 के AICPI के आंकड़े भी आ गए हैं। इससे लगता है कि डीए और डीआर में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। द‍िसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले ग‍िरकर 132.3 प्‍वाइंट पर पहुंच गया है। अक्‍टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्‍वाइंट पर था। वहीं स‍ितंबर में 131.3, अगस्‍त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। हालांकि इसके बाद भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।

38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा महंगाई भत्ता

जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अगर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। सितंबर 2022 में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के नए साल में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इतजार है।

महंगाई भत्ता 90,720 रुपये हो जाएगा

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचार‍ियों को फ‍िलहाल 38 फीसदी के ह‍िसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। यद‍ि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

आपको दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा।

 

 

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now