Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IDBI Bank Recruitment 2023: अस‍िस्‍टेंट मैनेजर के 600 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

IDBI SO Recruitment 2023

IDBI Bank Recruitment 2023: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) 600 असिस्‍टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 12 मार्च को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

असिस्‍टेंट मैनेजर के पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षा रविवार 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से बैंक में असिस्‍टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्‍मीदवार नीचे दिए डायरेक्‍ट लिंक पर जाकर अभी अप्‍लाई कर सकते हैं।

IDBI Bank Recruitment 2023: ऐसे करें अप्लाई

  • आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आईडीबीआई रिक्रूटमेंट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सब्‍मिट पर क्लिक करें।

भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी उम्‍मीदवार अपने पास डाउनलोड कर रख लें। ध्‍यान रहे कि आवेदन दर्ज करने की लास्‍ट डेट आज है। उम्‍मीदवार आवेदन से पहले सभी जरूरी जानकारियां ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

अभी अप्‍लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now