Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Indian Coast Guard Recruitment 2023: इंडियन कोस्ट कार्ड में सहायक कमांडेंट पदों पर निकली भर्तियां, कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा प्रोसेस

Indian Coast Guard Recruitment 2022

Indian Coast Guard Recruitment 2023: भारतीय तट रक्षक (ICG) कल 25 जनवरी, 2023 से सहायक कमांडेंट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय तट रक्षक की आधिकारिक वेबसाइट- joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2023 है।

वैकेंसी डिटेल्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह भर्ती अभियान ICG में सहायक कमांडेंट – जनरल ड्यूटी, कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल-एसएसए), तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स) और कानून के 01/2024 बैच के 71 पद को भरेगा। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • भारतीय तट रक्षक की आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सहायक कमांडेंट पदों के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को नेट बैंकिंग का उपयोग करके या वीज़ा / मास्टर / मेस्ट्रो / रूपे / क्रेडिट / डेबिट कार्ड/ यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से 250 / – रुपये का भुगतान करना होगा।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now