Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल पर निकली वैकेंसी, 16 लाख तक होगी सैलरी, जल्द ऐसे करें अप्लाई

IOCL Recruitment 2022

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल (IOCL) ने ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 106 एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अप्लीकेशन शुरू- 28 फरवरी 2023
  • ऑनलाइन अप्लीकेशन- 22 मार्च 2023
  • फीस सबमिट करने की अंतिम तिथि- 21 मार्च 2023
  • फॉर्म की हॉर्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तिथि- 6 अप्रैल 2023
  • इंटरव्यू डेट- मई के चौथे सप्ताह में

आईओसीएल एग्जीक्यूटिव वैकेंसी

  • एग्जीक्यूटिव लेवल-1 : 96
  • एग्जीक्यूटिव लेवल-2 : 10
  • कुल: 106
इसे भी पढ़ें:  SSC Selection Post Phase XI 2023: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 11 का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरा प्रोसेस

जानें योग्यता

एग्जीक्यूटिव लेवल-1 : उम्मीदवारों को मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल/इंस्ट्रूमेंट इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई/डिप्लोमा किया होना चाहिए। साथ ही बीई या बीटेक किए हैं तो 5 साल और डिप्लोमा किए हैं तो 10 साल का अनुभव होना चाहिए।

एग्जीक्यूटिव लेवल-2 : मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई/डिप्लोमा किया होना चाहिए। साथ ही बीई या बीटेक किए हैं तो 10 साल और डिप्लोम किए हैं तो 15 साल अनुभव होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Newus Dharamshala ने शुरू किए विंटर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्रोग्राम्स

उम्र सीमा

एग्जीक्यूटिव लेवल-1 पद के लिए अधिकतम उम्र 35 साल और लेवल-2 के लिए अधिकतम उम्र 45 साल होना चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई

कृपया ध्यान दें कि संबधिंत दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी इस पते (पोस्ट बॉक्स नंबर 3096, प्रधान डाकघर, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003) भी भेजनी।

कितनी मिलेगी सैलरी

  • एग्जीक्यूटिव लेवल-1 : 12 लाख प्रति वर्ष
  • एग्जीक्यूटिव लेवल-2 : 16 लाख प्रति वर्ष
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now