Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जानें कितनी बढ़ी सैलरी और पेंशन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स की मौज आ गई है। केंद्र सरकार ने नवरात्र और रमजान के बीच 24 मार्च को इन लोगों को महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) 4 फीसदी बढ़ोतरी के बड़ा तोहफा दिया है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों का डीए और डीआर 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

साथ ही यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से ही लागू हो गई है। यानी मार्च महीने की जहां उनकी बढ़ी हुई सैलरी आएगी, वहीं इन लोगों को दो महीने जनवरी और फरवरी का एरियर भी मिलेगा। यानी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी के साथ मिलेगा।

केंद्र सरकार के इस बढ़ोतरी के ऐलान से 47.58 लाख कर्मचारियों के वेतन और 69.76 लाख पेंशनभोगियों की पेंशन में अच्छी खासी में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं इस बढ़ोतरी के कारण केंद्र सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ गया है।

आपको बता दें कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का गणना मूल वेतन और पेंशन के आधार पर होता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी पेंशनधारी का मूल पेंशन 25,200 रुपये है और उसे 38 फीसदी के हिसाब से महंगाई राहत के तौर पर 9,576 रुपये मिल रहे थे। वहीं अब डीआर के 42 फीसदी होने पर महंगाई राहत रूप में 10,584 रुपये मिलेंगे। यानी हर महीने 1008 रुपये की बढ़ोतरी होगी, वहीं सालाना 12096 रुपये का फायदा होगा।

मूल पेंशन 25,200 पर कैलकुलेशन

  • बेसिक पेंशन 25,200 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (42%) 10,584 रुपए/महीने
  • अबतक महंगाई भत्ता (38%) 9,576 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 10584-9576 = 1008 रुपए/महीने
  • सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 12096 रुपए

वहीं मिनिमम रेंज (18,000) की सैलरी वाले कर्मचारियों के 38 फीसदी के हिसाब से अबतक 6840 रुपये मासिक डीए मिल रहा है जो 42 फिसदी के हिसाब से अबतक बढ़कर 7560 रुपये हो गया है। यानी 720 रुपये प्रति महिने और 8640 रुपये सालाना फायादा हुआ है।

न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
  • अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
  • सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए

वहीं अगर मेक्सिमम रेंज (56,900) की सैलरी वाले कर्मचारियों की बात करें तो उन्हें मासिक 2276 और सालाना 27312 रुपये का लाभ होगा।

अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
  • अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
  • सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए

साल में दो बार डीए में होता है रिविजन

आपको बता दें कि सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है। यानी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। डीए और डीआर में हर 6 महीने में रिविजन होता है। आम तौर पर जनवरी के महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में होली से पहले और जुलाई का ऐलान स‍ितंबर-अक्‍टूबर में दिवाली से पहले होता है।

और पढ़िए –

 

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now