Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good नहीं Very Good News, होली से इतना बढ़ेगा DA

7th Pay Commission 6

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के करीब 47 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स के लिए Good News ही नहीं Very Good News है। केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को होली से पहले होली का तोहफा देने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की तैयारी में जुटी है। सबकुछ ठीक रहा है तो इस साल महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में तीन से फिर चार फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल दिसंबर 2022 के AICPI आंकड़े आ चुके हैं। इससे साफ है कि मार्च में इनके महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में तीन से चार फीसदी की बढ़ोतरी के आसार हैं।

होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा होली का तोहफा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। द‍िसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले ग‍िरकर 132.3 प्‍वाइंट पर पहुंच गया है। अक्‍टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्‍वाइंट पर था। वहीं स‍ितंबर में 131.3, अगस्‍त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। इसके बाद अब महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा DA Hike की सौगात

मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।

DA 38 फीसदी से बढ़कर इतना हो जाएगा 

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अब तक महंगाई के आंकड़े को देखकर लग रहा है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 या फिर 4 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 41 या फिर 42 प्रतिशत हो जाएगा।

इतने केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा

 गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था। फिर 3 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा।

महंगाई भत्ते में साल में दो बार होता है संशोधन

दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्‍स का अहम रोल रहता है।

और पढ़िए –

 

 

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now