Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MPPEB Group 4 recruitment 2023: 12वीं पास के लिए इन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, यहां देखें जरूरी डिटेल्स

MPPEB Group 4 Recruitment 2023

MPPEB Group 4 recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) आज, 20 मार्च को 3,000 से अधिक ग्रुप 4 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने फॉर्म peb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in पर जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एडिट विंडो 25 मार्च तक उपलब्ध रहेगा।

वैकेंसी डिटेल्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि MPPEB Bharti के तहत सब-इंजीनियर / ड्राफ्ट्समैन, असिस्टेंट ड्राफ्टर, असिस्टेंट सब-इंजीनियर सहित 3047 पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकारी क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतर अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 / – रुपये का भुगतान करना होगा।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।

MPPEB Group 4 recruitment 2023: इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर जाएं।
  • ग्रुप 4 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण के साथ आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now