Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑफिसर के पद पर भर्ती, देखें डायरेक्ट लिंक

IDBI SO Recruitment 2023

IDBI SO Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पर पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 114 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 3 मार्च 2023 थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 12 मार्च 2023 कर दिया गया है।

बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप बी, सी और डी के पदों के लिए कुल 114 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसके लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  12वीं के बाद क्या करें: करियर को लेकर संशय है? इन बेहतरीन विकल्पों से संवारें अपना भविष्य

रिक्ति विवरण

– मैनेजर: 42 पद
– सहायक महाप्रबंधक: 29 पद
– डिप्टी जनरल मैनेजर: 10 पद

मुख्य तारीखें

– आवेदन की आखिरी तारीख – 12 मार्च 2023

जानें योग्यता

– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का संबंधित विभाग में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
– आवेदन की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़े

इसे भी पढ़ें:  IBPS Clerk Result 2023: आईबीपीएस क्लर्क परिणाम की प्रोविशनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक

आयु सीमा

डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) (ग्रेड D) के लिए आयुसीमा: न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) (ग्रेड C) के लिए आयुसीमा: न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
मैनेजर (ग्रेड बी): न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 200 रुपये

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

IDBI SO Recruitment 2023: आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

IDBI SO Recruitment 2023: नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now