Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PNB Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका PNB में 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती! आज से शुरू आवेदन

PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने 2026 के लिए अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रेजुएट युवा 8 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 28 फरवरी है।
PNB Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका PNB में 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती! आज से शुरू आवेदन

PNB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह  रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के कुल 5138 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती ‘अप्रेंटिस एक्ट 1961’ के तहत की जा रही है। योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवार आज यानी 8 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 रखी गई है।

PNB ने इन पदों को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा है। सबसे ज्यादा रिक्तियां उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में हैं। चयनित युवाओं को बैंक की अलग-अलग शाखाओं में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान वे बैंकिंग के रोजमर्रा के काम, ग्राहक सेवा और अन्य जरूरी स्किल्स सीखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी में निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई

PNB Apprentice Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ये योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  Union Bank Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 500+ पदों पर भर्ती

चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, गणितीय योग्यता (मात्रात्मक एप्टीट्यूड) और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने के बाद कुछ मामलों में स्थानीय भाषा का टेस्ट (LPT) भी लिया जा सकता है।

ट्रेनिंग पूरी होने तक चयनित अप्रेंटिस को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं में काम करने वालों को 12,300 रुपये प्रति माह और महानगरीय शाखाओं में 15,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें और समय रहते आवेदन कर दें।
PNB Apprentice Recruitment 2026: Notification Out, Check Eligibility & Apply Online Here

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now