Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Punjab Police recruitment 2023: ग्रेजुएट पास के लिए सब इंस्पेक्टर के 288 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Punjab Police Recruitment 2023 1

Punjab Police SI recruitment 2023: पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने पंजाब सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी (शाम 7.00 बजे) से आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी रात 11.55 बजे तक है।

रिक्ति विवरण

पंजाब पुलिस के इस भर्ती अभियान में कुल 288 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 144 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर जिला पुलिस कैडर के लिए और 144 पद एसआई आर्म्ड पुलिस कैडर के लिए हैं।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

Detailed Notification Link

आयु सीमा

पुलिस एसआई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया

पंजाब पुलिस एसआई भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इस परीक्षा में एमसीक्यू टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में शारीरिक मापतौल (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) आयोजित की जाएगी। दोनों टेस्ट क्वॉलीफाइंग नेचर के होंगे यानी इनके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। तीसरे चरण में दो चरणों की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now