Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Railway Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन और ALP के 17,692 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जानें आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

Railway ALP 11127 posts apply: भारतीय रेलवे ने 11,127 एएलपी और 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। 15 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है।
Railway Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन और ALP के 17,692 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जानें आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

Railway Recruitment 2026 (RRB ALP & Technician): भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रेल मंत्रालय ने बड़े स्तर पर रिक्तियों की घोषणा की है। मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को टेक्नीशियन के 6,565 और सहायक लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति दे दी है। इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 17,692 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

टेक्नीशियन भर्ती: एक सप्ताह में माँगा गया रिक्तियों का विवरण
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहाँ स्वीकृत पदों का विवरण एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन इंडेंटिंग एंड रिक्रूटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OIRMS) पर अपलोड करें। रिक्तियों का विवरण प्राप्त होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) विस्तृत केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) जारी करेगा।

इसे भी पढ़ें:  RPSC Sr. Teacher Exam 2023: आरपीएससी सीनियर टीचर परीक्षा के प्रश्न पत्र 2022 जारी, यहां देखें पेपर

इस भर्ती प्रक्रिया के समन्वय में आरआरबी बेंगलुरु मुख्य भूमिका निभाएगा। आगामी विज्ञापन में सामान्य श्रेणी के साथ-साथ दिव्यांग श्रेणी और बैकलॉग की रिक्तियों को भी शामिल किया जाएगा।

ALP के 11,127 पदों के लिए 15 मई से आवेदन
सहायक लोको पायलट (ALP) के पदों के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिसूचना संख्या CEN No. 01/2026 के तहत कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी, जो 14 जून 2026 तक संचालित रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  BPSC Exam 2023: बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल होंगे बंद, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

जोनवार टेक्नीशियन रिक्तियों का विवरण (कुल 6565 पद)

रेलवे जोन स्वीकृत पद रेलवे जोन स्वीकृत पद
मध्य रेलवे 870 पूर्व तटीय रेलवे 169
पूर्व मध्य रेलवे 186 पूर्व रेलवे 291
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 236 उत्तर मध्य रेलवे 268
पूर्वोत्तर रेलवे 169 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 701
उत्तर रेलवे 548 उत्तर पश्चिम रेलवे 199
रेल पहिया कारखाना 05 दक्षिण मध्य रेलवे 368
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 90 दक्षिण पूर्व रेलवे 576
दक्षिण रेलवे 785 दक्षिण पश्चिम रेलवे 240
पश्चिम मध्य रेलवे 231 पश्चिम रेलवे 544

 

Railway Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
रेलवे ने विभिन्न पदों के लिए आवश्यक न्यूनतम पात्रता मानदंड भी स्पष्ट किए हैं:

इसे भी पढ़ें:  Railway RRC WR Apprentice recruitment 2026: बिना परीक्षा के रेलवे में भरे जा रहे 5349 पद, ITI वालों के लिए गोल्डन चांस, देखें नोटिफिकेशन सहित पूरी जानकारी

1. टेक्नीशियन के लिए योग्यता:

ग्रेड-I सिग्नल: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई (B.E), बी.टेक (B.Tech), इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी (B.Sc) की डिग्री होनी चाहिए।

ग्रेड-III (ओपन लाइन/वर्कशॉप): संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट के साथ 10वीं उत्तीर्ण या भौतिकी और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2. निर्धारित आयु सीमा:

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): 18 से 33 वर्ष।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष।

आरआरबी द्वारा जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसमें नियमों और शर्तों की व्यापक जानकारी उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now