Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए निकली भर्तियां

Image 23 2

SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार सेल की आधिकारिक साइट www.sail.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह भर्ती अभियान संगठन में 10 पदों को भरेगा। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2023 तक है। योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।

रिक्ति विवरण

  • मैनेजर (कोयला, कोक और केमिकल: 1 पद
  • मैनेजर (सिविल और स्ट्रक्चरल): 2 पद
  • मैनेजर (इलेक्ट्रिकल): 2 पद
  • मैनेजर (मैकेनिकल): 2 पद
  • मैनेजर (टेक्नोलॉजी- आयरन एंड सिंटर/स्टील/रोलिंग मिल): 2 पद

जानें योग्यता

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस सप्ताह के लिए रोजगार समाचार पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस

पदों पर चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों के माध्यम से किया जाएगा। इसकी सूचना योग्य उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड/कॉल लेटर, ईमेल/एसएमएस और सेल की वेबसाइट के जरिए दी जाएगी। यदि लिखित परीक्षा होगी, तो कॉल लेटर सेल की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

आवेदन शुल्क

इन पद पर आवेदन करने के लिए शुल्क ₹700/- है और प्रोसेसिंग शुल्क ₹200/- है। उम्मीदवारों को लागू आवेदन और प्रसंस्करण शुल्क के अतिरिक्त बैंक शुल्क, यदि कोई हो, वहन करना होगा।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now