Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Coundddddd 2

REET Mains Result 2023 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली रीट लेवल 1 और लेवल 2 मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा जल्द ही इस परीक्षा घोषित किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसका रिजल्ट 10 अप्रेल 2023 तक जारी किया जा सकता है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  KVS PGT, TGT समेत इन पद के लिए आंसर-की जारी

REET Mains Result 2023: रीट परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर REET Mains Result 2023 की लिंक पर क्लिक करें।

– उसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसे भी पढ़ें:  आईआईएम संबलपुर में पहली बार 100 प्रतिशत प्लेसमेंट

– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

REET Mains Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें (जारी होने के बाद)

बोर्ड की ओर से राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन इस साल 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, रीट आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान रीट परीक्षा के जरिए कुल 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से लेवल 1 के लिए 21000 पद और लेवल 2 के लिए 27000 पद शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  Pharmacy Council of India ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी को कोर्सज शुरू करने की दी मंजूरी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now