Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिक्षकों के 3 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

JSSC PGT Teacher Recruitment 2023

JSSC PGT Teacher Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 3120 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रेल 2023 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई 2023 है। इसमें 2855 नियमित पदों पर और 265 बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति होगी। इन पदों पर आवेदन की अधिकतम आयु 40 साल है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को jssc.nic.in पर जाना होगा। इन पदों पर उम्मीदवार का चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके दो राउंड होंगे।

आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें

-आवेदन शुरू होने की तारीख – 5 अप्रेल 2023

– आवेदन की आखिरी तारीख – 5 मई 2023

कुल पद

रेगुलर पद – 2855
बैगलॉग – 266

आवेदन शुल्क

-जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क रू. 100/- (सौ रूपये) है।

-झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क रु. 50/- है।

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार का चयन दो चरणों के आधार पर होगा। जिसमें सबसे पहले मुख्य लिखित परीक्षा ली जाएगी। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर-1 में सामान्य ज्ञान और हिंदी भाषा से 100 अंकों के लिए सवाल पूछे जाएंगे जबकि पेपर-2 जिस विषय में भर्ती होनी है उस विषय से 300 अंकों के लिए सवाल रहेंगे।

JSSC PGT Teacher Recruitment 2023: नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

JSSC PGT Teacher Recruitment 2023: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें (5 अप्रेल से शुरू)

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now