Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

SSC CGL Answer Key 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के रिस्पांस शीट और आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति

SSC CGL Tier 2 Answer Key Released

SSC CGL tier 2 answer key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।

इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति

जो उम्‍मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर अभी अपनी एग्‍जाम आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 2 मार्च से 7 मार्च तक देश भर के विभिन्न स्थानों पर टियर- II परीक्षा 2022 आयोजित की। अभ्यर्थी 17 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि, “अस्थायी आंसर-की के संबंध में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 14.03.2023 (शाम 6.00 बजे) से 17.03.2023 (शाम 6.00 बजे) तक 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 17.03.2023 को शाम 6 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा”।

आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

SSC CGL tier 2 answer key: ऐसे करें चेक

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- II) – 2022 के उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट्स के साथ टेंटेटिव उत्तर कुंजी अपलोड करने” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ जारी किया जाएगा।
  • उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

आयोग ने 02 मार्च से 07 मार्च तक देश भर के विभिन्न एग्‍जाम सेंटर्स पर एसएससी सीजीएल टियर- II परीक्षा आयोजित की थी. जारी आंसर की अभी प्रोविजनल है और अभ्यर्थी इस पर आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। रिजल्‍ट फाइनल आंसर की पर आधारित होंगे।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now