Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC CGL Exam 2022: एसएससी ने सीजीएल एग्जाम पैटर्न में किया बदलाव, यहां समझें पेपर

SSC CGL 2022

SSC CGL Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 पर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। टियर II परीक्षा के पेपर I की योजना के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार जो टियर II परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर-2 का पेपर-1 दो सेशन में आयोजित होगा। सेशन-1 और सेशन-2। सेशन-1 को तीन सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन 1 के दो मॉड्यू होंगे- मॉड्यूल-1 (मैथमेटिक्स एबिलिटी) और मॉड्यूल-II (रीजनिंग व जनरल इंटेलिजेंस)। इस सेक्शन को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय मिलेगा। एक घंटे के बाद यह सेक्शन ऑटोमेटिकली बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय कर्मचारियों की लगी 'लॉटरी'

जानें एग्जाम पैटर्न

  • सेक्शन-1 के पूरा होने के तुरंत बाद सेक्शन-2 के दो मॉड्यूल- मॉड्यूल- I (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन) और मॉड्यूल- II (जनरल अवेयरनेस) शुरू होंगे।
  • सेक्शन-2 भी एक घंटे के लिए होगा और एक घंटा पूरा होते ही यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
  • सेक्शन-3 में दो मॉड्यूल होंगे। सेक्शन-2 के खत्म होने के तुरंत बाद सेक्शन-3 का मॉड्यूल-I (कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट) शुरू होगा और यह 15 मिनट का होगा।
  • सेक्शन-3 के मॉड्यूल-I के पूरा होने पर, सेशन-1 समाप्त हो जाएगा।
  • सेशन-1 के खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को सेशन-2 के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके लिए उन्हें ब्रेक दिया जाएगा।
  • सेक्शन-3 का मॉड्यूल-2 (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) सेशन-2 में आयोजित किया जाएगा। यह 15 मिनट का होगा।
इसे भी पढ़ें:  10वीं पास के लिए बंपर पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें अप्लाई

आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल 2022 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में करीब 37000 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा है कि 22 फरवरी को मार्क्स के साथ साथ टियर-1 की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। मार्क्स 8 मार्च 2023 तक उपलब्ध रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  SSC Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में 7565 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती शुरू, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now