Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC CHSL 2022 4,500 पदों पर भर्ती आवेदन करने का आखिरी मौका आज

Image 67

SSC CHSL 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (CHSL) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 4 जनवरी को बंद कर देगा। जिन लोगों ने अभी तक एसएससी सीएचएसएल 2022 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ssc.nic.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल से संबंधित गतिविधियों के कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो 9 जनवरी से 10 जनवरी तक उपलब्ध होगी।

SSC CHSL 2022 Exam Date

उम्मीदवार 9 जनवरी से 10 जनवरी तक आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। टीयर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च, 2023 में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान 4500 रिक्तियां लगभग भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  UPSSSC Exam: यूपीएससी संयुक्त तकनीकी सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

SSC CHSL Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

SSC CHSL 2022 परीक्षा के जरिए एसएससी लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर लगगभग 4500 रिक्तियां भरी जाएंगी.

यहां देखें जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 06 दिसंबर 2022
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 04 जनवरी 2023
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 05 जनवरी 2023
  • ऑफलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 06 जनवरी 2023
  • एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की तारीख: 09-10 जनवरी 2023
  • ऑनलाइन परीक्षा तिथि पेपर I: फरवरी / मार्च 2023
इसे भी पढ़ें:  EPFO Recruitment 2023: ग्रेजुएट पास के लिए ईपीएफओ में निकली बंपर वैकेंसी, 92, 000 तक होगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन कर सकते हैं। DEO पदों के लिए 12वीं में गणित के साथ साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदकों की उम्र 01 जनवरी 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC CHSL 2022 Notification

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  KVS 6990 पदों के लिए करेक्शन विंडो 6 जनवरी से खुलेगी

SSC CHSL 2022: आज ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • रजिस्टर करें और आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now