Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC Constable GD Answer Key: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 की आंसर-की जल्द होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

TS EAMCET 2022 Answer Key

SSC Constable GD Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा, 2022 की आंसर-की जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे ssc.nic.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसएससी ने जनवरी में कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 30 नवंबर को समाप्त हुई थी। कॉन्स्टेबल जीडी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

SSC Constable GD Answer Key: ऐसे कर पाएंगे चेक 

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • आंसर-की अनुभाग पर जाएँ।
  • अब, कॉन्स्टेबल जीडी उत्तर कुंजी लिंक को ढूंढें और खोलें।
  • मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉगइन करें।
  • सबमिट करें और आंसर-की डाउनलोड करें।

एसएससी ने कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा 2022 के लिए एक अस्थायी रिक्तियों की लिस्ट भी जारी की है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही की रिक्तियों की लिस्ट उम्मीदवारों के लिए ssc.nic.in पर उपलब्ध है।

राज्यवार लिस्ट के अनुसार, इस भर्ती अभियान में भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या 46,435 है। पार्ट I के लिए कुल 46,260 रिक्तियां भरी जाएंगी और पार्ट II के लिए 175 पद भरे जाएंगे। इससे पहले, एसएससी कांस्टेबल जीडी की अस्थायी रिक्तियां 24369 थीं, जिनमें से 24205 रिक्तियां भाग I और 164 रिक्तियां भाग II के लिए थीं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now