Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC GD Constable Recruitment: एसएससी ने जीडी कांस्टेबल पदों के लिए बढ़ाई वैकेंसी, यहां देखें प्रोसेस

SSC CGL Tier 3 Result 2020 1

SSC GD Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2022 की टेंटेटिव रिक्तियों की लिस्ट जारी की है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही की रिक्तियों की लिस्ट एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।

वैकेंसी डिटेल्स 

लेटेस्ट वैकेंसी डिटेल्स के मुताबिक अब सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 46435 पदों पर भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि नोटिफिकेशन के समय 24,369 वैकेंसी घोषित की गई थीं। बाद में इसे बढ़ाकर 45,284 कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  India Post Payments Bank Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी.!

अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सेंट्रल रिसर्व पुलिस फोर्स (CRPF), इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही के 46435 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनमें पुरुष कांस्टेबल के 41250 और महिला कांस्टेबल के 5010 पद हैं। बीएसएफ में 21052, सीआईएसएफ में 6060, सीआरपीएफ में 11169, एसएसबी में 2274, आईटीबीपी में 1890, असम राइफल्स में 3601 और एसएसएफ में 214 वैकेंसी है। एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है। एनसीबी में 175 वैकेंसी हैं।

इसे भी पढ़ें:  BOI PO Admit Card 2023: प्रोबेशनरी ऑफिसर्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

आपको बता दें कि जीडी कांस्टेबल का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 10 जनवरी 2023 से शुरू हुआ था और यह 14 फरवरी 2023 तक चलेगा। इस बार जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से अलग हो रही है। पहले जहां डेढ़ घंटे का पेपर होता था, अब पेपर एक घंटे का हो रहा है। अब पेपर में 100 की बजाय 80 प्रश्न ही पूछे जा रहे हैं। नेगेटिव मार्किंग में चौथाई अंक की जगह अब आधा अंक कटेगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 30 नवंबर, 2022 को समाप्त हुई थी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होने वाली है। भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक परीक्षा शामिल होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बीएड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें प्रोसेस
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi employment news India government job vacancy job alert today private job India Sarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now