Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC MTS Exam 2022: एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन होंगे बंद, जल्द करें अप्लाई

SSC CGL Tier 3 Result 2020 1

SSC MTS Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 17 फरवरी, 2023 को एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार जो मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक है और चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2023 है। करेक्शन विंडो 23 फरवरी को खुलेगी और 24 फरवरी, 2023 को बंद होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

यह भर्ती अभियान 12523 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 9329 रिक्तियां मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा 2023 के लिए 18 से 25 आयु वर्ग के लिए हैं और 2665 रिक्तियां मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) के पद के लिए हैं। सीबीआईसी में हवलदार के पद के लिए 529 रिक्तियां हैं।

आवेदन शुल्क ₹100/- है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now