Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

SSC MTS & Havaldar Result: एसएससी ने एमटीएस और हवलदार परिणाम घोषित करने की तारीख बदली, अब इस जारी होंगे रिजल्ट

Image 40 1

SSC MTS & Havaldar Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एमटीएस और हवलदार रिजल्ट 2021 के स्कोर जारी करने की तारीख को स्थगित कर दिया है। उम्मीदवार जो मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी के आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा के नंबरों को फिर से निर्धारित किया गया है और आयोग की वेबसाइट पर 7 मार्च, 2023 को अपलोड किया जाएगा। नंबर 20 मार्च, 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

रिजल्ट 13 फरवरी, 2023 को घोषित किया गया था और योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के नंबर आयोग की वेबसाइट पर 28 फरवरी, 2023 से अपलोड किए जाने थे, जिसे स्थगित कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

SSC MTS & Havaldar Result 2021: स्कोर ऐसे कर पाएंगे चेक

  • एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी एमटीएस और हवलदार रिजल्ट 2021 स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और स्कोर स्क्रीन पर जारी होंगे।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now